बदायूं, फरवरी 16 -- बिसौली, संवाददाता। मदरसा फैजान-ए रजाये मुस्तफा की ओर से रमजान की तैयारी के बीच मस्जिद बिलाल में 2026-27 का मरकजी कैलेंडर एवं सहरी इफ्तार की समय सारणी जारी की गई। मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने कैलेंडर का विमोचन किया एवं बताया कि चांद दिखने पर रमजान का आगाज 19 या 20 फरवरी से हो सकता है। 18 तारीख को चांद नजर आने की शरई गवाही मिल गई तो उसी रात को नमाजे ए तरावीह शुरू हो जाएगी और 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा, वरना 20 फरवरी से रोजे शुरू होंगे। मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, मौलाना शादाब रजा उवैसी, मौलाना अब्दुल कादिर, मदरसे के सदर इरशाद खां, हाफिज मेहरबान खां, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, हाजी अब्दुल जलील, हाजी रफीक खां, हाजी मोहम्मद हुसैन, हाजी तस्लीम खां, मोहम्मद शफी, मोहम्मद...