चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- गुवा। जैसे ही आसमान में रमजान का चांद नजर आया, किरीबुरू, गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर और जैतगढ़ की मस्जिदों से अल्लाहु अकबर और रमजान मुबारक की सदाएं गूंज उठीं। पूरे मुस्लिम समाज में खुशी और इबादत का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। घरों में सेहरी और इफ्तार की तैयारियां शुरू हो गईं, वहीं बाजारों में खजूर, सेवइयां, फल और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी से रौनक बढ़ गई। रमजान केवल एक धार्मिक महीना नहीं, बल्कि आत्मसंयम, त्याग, सब्र और इंसानियत को मजबूत करने का अवसर है। इस महीने में रोजेदार दिनभर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेते हैं। यह महीना समाज को यह संदेश देता है कि असली अमीरी धन-दौलत में नहीं, बल्कि दिल की पाकीज़गी और जरूरतमंदों की मदद करने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.