गुमला, फरवरी 18 -- गुमला प्रतिनिधि इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माह-ए-रमजान गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर जिले के मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। इस पाक महीने में रोजेदार रोजा, इबादत और जकात के जरिए अल्लाह की रहमत हासिल करने का प्रयास करते हैं। मंगलवार को सऊदी अरब में रमजान का चांद नजर आने के बाद वहां बुधवार से रोजा शुरू हो गया।गुमला में भी बुधवार की शाम चांद देखने को लेकर खासा उत्साह रहा। लगभग शाम छह बजे चांद नजर आते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज की शुरुआत हो गई।गुमला जामा मस्जिद के इमाम इनाम रब्बानी ने बताया कि रमजान रहमतों ...