समस्तीपुर, फरवरी 18 -- समस्तीपुर, रमजान का चांद निकलते ही इबादत का महीना शुरू हो गया। बुधवार को शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गयी। गुरुवार को रमजान का पहला रोजा शुरू होगा। बाजार में भी बुधवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने सेवई, खजूर, टोपी व इत्र की खरीदारी की। देर रात तक बाजार में चहल-पहल रही। साथ ही घर-घर में कुरान-ए-पाक की तिलावत का दौर भी शुरू हो गया। घर हो या मस्जिद, हर जगह सिर्फ खुदा की इबादत की बात होने लगी। नमाज में शरीक होने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ रही। छोटी-बड़ी सभी मस्जिदों में नमाजियों की खासी तादाद दिखी। वहीं नन्हें-मुन्नों में भी खुदा की इबादत का जज्बा दिखा। केवस निजामत मदरसा के हाफिज ने कहा कि अल्लाह का शुक्र व एहसान है कि अकीदतमंदों को एक बार फिर रमजान उल मुबारक का महीना नसीब ह...