धनबाद, फरवरी 14 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। चांद कुइया हरि बोल मंदिर के समीप 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जिला परिषद योजना मद से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने शिलान्यास किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी मौजूद थीं। यह योजना 55 लाख की है। इस दौरान सांसद ढुलू महतो ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रताप सिंह, रघुनंदन सिंह, किशोर सिंह, बिरेंची सिंह, सपन बनर्जी, कुलदीप साव, प्रबीर मुखर्जी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.