गंगापार, फरवरी 19 -- इस्लाम मतावलंबियों के पवित्र महीने का आगाज बीती शाम चन्द्र दर्शन की तस्दीक होने के साथ शुरुआत हो गई। इसी के साथ रोजेदारों द्वारा रोजा रखना प्रारंभ हो गया। बुधवार रात चांद की तस्दीक के साथ ही मुक़द्दस महीने माहे रमजान की शुरुआत हो गई। इसी के साथ इस्लाम धर्मावलंबियों के लोगों ने रात के अन्तिम पहर में सहरी खाने के साथ माहे रमजान की इब्तेदा कर दी। हालांकि कई जनपदों से लेकर कस्बों तथा ग्रामीण अंचल तक देर रात तक उहापोह की स्थिति बनी रही परन्तु सोशल मीडिया का दौर होने के कारण देर रात तक हर जगह तस्दीक के चांद हो गया और मुस्लिम बंधुओं ने अंतिम पहर में सेहरी खाने के साथ पहले रोजे की इब्तेदा की। मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ इकट्ठा होकर इबादतों के महीने का आगाज कर दिया। गरुवार को पहला रोजा रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...