संतकबीरनगर, फरवरी 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चांद का दीदार हुआ तो बुधवार से माह-ए-रमजान का मुकद्दस महीना शुरू होगा। माह-ए-रमाजान शुरू होने से घरों से लेकर अन्य स्थानों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। चौराहों पर जहां खजूर, ड्राई फ्रूट, फल व अन्य की दुकाने सज गई हैं वहीं मस्जिदों व घरों में भी तैयारियां चल रहा हैं। रमजान के स्वागत के लिए हर तरफ तैयारियां चल रही है। सेहरी व इफतार के लिए बाजरों में दुकानें सज गई हैं। सेमरियावां स्थित मदनी मस्जिद के इमाम हाफिज नसीरुद्दीन ने कहा कि इस्लाम धर्म पांच स्तम्भों पर टिका हुआ है। पांचों स्तम्भों में माह-ए-रमजान का 30 रोजा भी है। इस्लामिक मान्यतओं के अनुसार अल्लाह पाक ने नबी साहब की उम्मत पर 30 रोजा फर्ज किया। उन्होंने बताया कि अल्लाह पाक ने माह-ए-रमजान का 30 रोजा उम्मत के लिए त...