भदोही, मार्च 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर समेत जिले के मोमिनों को शिद्दत के साथ जिस घड़ी का इंतजार था, वह शनिवार की शाम को आ गई। बादलों के बीच नीले आसमान में चांद के दिखते ही चहुंओर खुशियां दिखी। इस दौरान लोगों ने पटाखा फोड़कर पाक माह-ए-रमजान की आमद का जोरदार इस्तकबाल किया। पहला रोजा रविवार को रखा जाएगा। उधर, शनिवार की शाम शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी गई। बता दें कि पाक माह रजमान में अन्न, जल त्याग कर अल्लाह की इबादत करने से कई गुना अधिक शवाब (पुण्य) मिलता है। मोमिन (मुसलमान) को इस पल का शिद्दत के साथ इंतजार रहता है। शुक्रवार की शाम लोगों को चांद के दिखने का इंतजार था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शनिवार की शाम को अधिकांश लोग छतों पर चढ़ गए। चांद का दीदार होते ही मस्जिदों से रमजान माह के आगाज का ऐलान किया गया। देर शाम कई मस्जिदों में पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.