उन्नाव, मार्च 31 -- उन्नाव। ईद मुबारक-रमजान-उल-मुबारक के रोजों के बाद रविवार की देर शाम शहर में चांद देखा गया। जामा मस्जिद से चांद दिखने का ऐलान किया गया। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद की तैयारियों पूरे शबाब पर है। लोग अपने-अपने घरों की छतों पर ईद का चांद देखने के लिए चढ़ गए। चांद के दीदार की बेताबी रोजेदारों में साफ झलक रही थी। लोगों ने घरों छत पर तो मस्जिद की छतों पर नमाजियों ने चांद देखा। मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने ईद के चांद की तस्दीक हो जाने पर ऐलान किया। चांद दिखने की खबर मिलने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद का चांद की मुबारकबाद दी। मिस्बाही ने बताया कि ईद की नमाज बड़ी ईदगाह में सुबह आठ बजे पढ़ी जाएगी। एक माह से रोजा रख रहे रोजेदारों की खुशी का रविवार को ठिकाना न रहा। जब चांद नजर आया तो देर शाम रोजेदार छतों पर चढ़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.