सुल्तानपुर, मार्च 30 -- सुलतानपुर, संवाददाता रविवार की देर शाम ईद के चांद का दीदार होते ही लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। अब सोमवार को ईद मनाई जायेगी। इसकी तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खान ने बताया कि हमारा देश अमन शान्ति का देश है। जहां पर हर धर्म के लोगों को अपने धार्मिक त्योहार मनाने की आजादी है। खास करके हमारा सुलतानपुर गंगा जमुनी तहजीब का मरकज केन्द्र रहा है। यहां के लोग सभी के त्योहारों में शामिल होकर मानवता और एकता का परिचय देते हैं। इस बार भी ईद के त्योहार को मनाने के लिए चांद की तसदीक हो गयी है। इस लिए सोमवार को ईद मनायी जायेगी। सुलतानपुर की परम्परा रही है कि हम सभी सारे धार्मिक व राष्ट्रीय त्योहारों का सम्मान करते हुए आपसी सामंजस्य से त्योहारों का सम्पन्न करते हुए आये हैं।...