अररिया, फरवरी 17 -- अररिया, निज संवाददाता जिले में पाक रमजान की तैयारी शुरू हो गई है। कुछ मस्जिदों की साफ-सफाई व रंग-रोगन शुरू कर दिया गया है। जहां शुरू नहीं हुआ है, वहां भी शुरू हो जाएगा। चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी और इसके अगले दिन से रोजा शुरू हो जाएगा। 29 दिन का चांद होने पर 19 फरबरी और 30 दिन का चांद होने पर 20 फरवरी से माहे रमजान का महीना शुरू होगा। अल्लाह का शुक्र व एहसान है कि एक बार फिर रमजान उल मुबारक का महीना नसीब होने जा रहा है। हदीस में इसे सब्र का महीना भी कहा गया है। कहते हैं कि इस माह में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते है। मो मोहसीन असलम अंसारी बताते हैं कि 18 या 19 फरवरी को चांद दिखेगा। जिस शाम चांद दिखेगा, उसी समय से मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी। फिर...