जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, संवाददाता। अरबी महीना शाबान माह की 29 तारीख बुधवार की शाम चांद का दीदार हुआ। इसी के साथ मस्जिदों में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज पढ़ी। मुस्लिम समुदाय के लोग गुरुवार को पहला रोजा रखेंगे। बुधवार की शाम को बाजार में काफी चहल पहल दिखी। शाही ईदगाह के पेशे इमाम मौलाना फैसल कमर सिद्दीकी ने चांद दिखाई देने की तस्दीक की। उन्होंने बताया कि चांद नजर आने के साथ ही रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों से गुरुवार को पहला रोजा रखने की अपील की गई है। मौलाना ने कहा कि रमजान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना होता है। उन्होंने सभी लोगों से इबादत, रोजा और नेक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा।...