भभुआ, मार्च 1 -- शुरू हुआ रहमत, बरकत का महीना माह-ए-रमजान, तरावीह पढ़ी शहर के बाजार से सेहरी व इफ्तार के लिए की सामग्री की खरीदारी (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। चांद का दीदार होते ही शनिवार से रमजान शुरू हो गया। इसके साथ रहमत, बरकत का महीना माह-ए-रमजान शुरू हो गया। रात में शहर के मस्जिदों में तरावीह कर अकीदतमंदों ने देश की खुशहाली की दुआ मांगी। अकीदतमंद रविवार को सेहरी खाने के बाद पहला रोजा रखेंगे। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान नौंवा महीना होता है। पूरे महीने को मुस्लिम मतावलंबी पाक महीना मानते हैं। रोजा रखने के साथ रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। पांच वक्त की नमाज के साथ कुरान की तिलावत करते हैं। मोहनियां के मदरसा असराफुल उलूम के हाफिज अकबर अली बताते हैं कि पहला रोजा रविवार को होगा। सेहरी व इफ्तार के लिए लोगों ने बाजार से फल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.