बरेली, फरवरी 19 -- रमजान का चांद बुधवार को दिखाई दिया। चांद देखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान महीने की मुबारकबाद दी। बाजारों में रौनक छा गई। रोजे की तैयारी के लिए लोग कपड़े, इत्र, टोपी, खजूर और जरूरत का सामान खरीदते नजर आए। गुरुवार से रोजे की शुरुआत हो गई है। बुधवार की देर शाम को दरगाह आला हजरत स्थित दारुल इफ्ता की रोयत-ए-हिलाल कमेटी की ओर से चांद की तस्दीक कर दी गई। चांद नजर आते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज का सिलसिला शुरू हो गया। बाजारों में रौनक छा गई। पहला रोजा 12 घंटे 48 मिनट का होगा और आखिरी रोजा 13 घंटे 31 मिनट का होगा। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रमजान का चांद नजर आते ही रोजे रखने का आगाज रहमत के आशुरे से हो गया। साथ ही शहर भर की सभी दरगाहों, खानकाहों व मस्जिदों में रमजान में पढ़ी जाने वाली वि...