बलिया, जनवरी 5 -- सुखपुरा (बलिया)। स्थानीय गांव में स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा शिव मंदिर का चांदी से जड़ा अरघा समेत शिवलिंग चोर रविवार की रात उखाड़ ले गये। इसकी जानकारी होते ही लोगों में हलचल मच गयी। एसपी ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली तथा जल्द ही घटना के खुलासा का भरोसा दिया। चोर उसी मन्दिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से आभुषण तथा एक अन्य शिवालय का दानपेटी भी लेकर गये है। बुढ़वा शिव मन्दिर के पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय ने तहरीर दी है। पुलिस कुछ घुमक्कड़ जातियों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुजारी का कहना है कि सुबह साढ़े तीन बजे मन्दिर मे साफ-सफाई के लिए पहुंचा तो अरघा, शिवलिंग और नागदेवता गायब थे। तीनों पर करीब तीन किलो का चांदी का पत्तर लगाया गया था। उसी मन्दिर में ही मां दुर्गा की भी प्रतिमा है उस प्रतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.