मथुरा, फरवरी 5 -- थाना गोविंदनगर पुलिस ने चांदी कारोबारी की तहरीर पर नामजद के खिलाफ 30 किलो चांदी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है। गोविंदनगर पुलिस अब तक तीन कारोबारियों की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। बताते चलें कि दिसंबर माह से लेकर सराफा कारोबार करने वालों के यहां से विभिन्न प्रांतों में चांदी के आभूषण बेचने के बहाने करीब 2000 किलो से अधिक चांदी व आभूषण लेकर आधा दर्जन से अधिक लोग परिवार के साथ गायब हो गये हैं। इससे चांदी कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है। गुरुवार को गोविंदनगर थाना पुलिस ने कमला विहार कॉलोनी, गोविंद नगर निवासी रोहित मित्तल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पीड़ित कारोबारी का कहना है कि उनकी फर्म रोहित पार्थ मित्तल का व्यापारिक लेन-देन व्हाइ...