नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Silver Rate 19 Feb.: चांदी के भाव में आज बड़ी उछाल दर्ज की जा रही है। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी 8432 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 245230 रुपये पर खुली। जीएसटी समेत 2.52 लाख के पार चली गई है। अगर 29 जनवरी के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 140703 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज स्पॉट सिल्वर में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 76.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह गिरावट पिछले सत्र में 5% से अधिक की भारी गिरावट के बाद आई है। यह भी पढ़ें- सोने के भाव में बड़ा बदलाव, अब इतने रुपये का हो गया 10 ग्राम गोल्ड यह भी पढ़ें- गाेल्ड-सिल्वर फ्यूचर पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटाकर MCX ने ट्रेडर्स को दिया तोहफा यह भ...