मथुरा, फरवरी 19 -- जग प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जगमोहन में ठाकुरजी को विराजित किए जाने के विवाद के मध्य गुरुवार को भी मंदिर सेवायत और कमेटी सदस्य ने ठाकुरजी को जगमोहन में विराजित किया, लेकिन शयनभोग सेवा अधिकारी ने शाम को अपनी सेवा में गर्भ गृह से ही भक्तों को दर्शन सुलभ कराए। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिगत और किसी भी हंगामे व विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते मंदिर में सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती रही। आला अधिकारी पल-पल की खबर लेते रहे। बुधवार को लकड़ी के तख्त पर आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज को विराजमान किए जाने के विवाद के बाद गुरुवार को ठाकुरजी के श्रीविग्रह को चांदी के सिंहासन पर विराजित किया गया। गुरुवार को गुलाबी रंग की पोशाक धारण कर आराध्य ठाकुर बांके बिहारी लाल ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। अपने आराध्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.