मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी के आभूषण गलाकर खरीद-बिक्री के मामले में गिरफ्तार आनंद कुमार को बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। वह अहियापुर थाने के आनंदबाग कॉलोनी का रहने वाला है। मामले में पुलिस के बयान पर काजीमोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि अघोरिया बाजार एलएनटी गेट के पास एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ रखा है, जो चोरी के गहने गलाकर बेचता है। वहां पहुंच भीड़ से निकाल कर उसे हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास से पांच सौ ग्राम चांदी बरामद की गई। धड़पकड़ में वह गिरकर जख्मी हो गया था। सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। इधर, थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...