वाराणसी, दिसम्बर 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक (जन्मोत्सव) सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज काशी की ओर से ग्वाल दास साहू लेन स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर से सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में प्रभु पार्श्वनाथ चांदी के विशाल हाथी रथ पर विराजमान रहे। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए भेलूपुर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं की जय-जयकार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। चौक क्षेत्र में शोभायात्रा के पहुंचने पर वे चांदी के रथ पर सवार हुए, जहां श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने रथ खींची। दिगंबर जैन समाज काशी के उप...