नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सुरक्षित निवेश, वैश्विक स्तर पर चल रही उठापठक और औद्योगिक इस्तेमाल में बढ़ोतरी की वजह से चांदी के दामों में आई तेजी के कारण अब आभूषणों के खरीदारों ने इससे दूरी बना ली है। फरवरी के पहले सप्ताह से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, इसके बावजूद दिल्ली के सराफा बाजारों में ग्राहक नहीं हैं। सराफा के खुदरा बाजारों में ही नहीं, थोक बाजारों में भी कारोबार में तेजी से गिरावट आई है। सिर्फ चंद बड़े बुलियन कारोबारियों के पास ऑर्डर हैं, लेकिन ज्वेलर्स परेशान हैं। चांदनी चौक स्थित सोने-चांदी के थोक बाजार कूचा महाजनी के दुकानदारों का कहना है कि मकर संक्रांति के बाद शुरू होने वाले शादियों के सीजन के लिए आमतौर पर एक महीने पहले ही बाजार में खरीदारी बढ़ जाती थी। खुदरा दुकानदार माल खरीदने आने लगते थे, लेकिन इस...