सहरसा, जनवरी 21 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लग्न शुरू होते ही सोना और चांदी के भाव में तेजी आ गई है। जिसके कारण अब चांदी का बिछिया भी खरीदने में लोगों को सोचना पड़ रहा है। विगत कई दिनों से लगातार सोना चांदी के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। स्थिति यह है कि मंगलवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोना का भाव 1 लाख 52 हजार 5 सौ पहुंच गया। वही एक किलो चांदी का दाम 3 लाख दस हजार पार कर गया। शहर के स्वर्ग व्यवसायियों के अनुसार इस बार रफ्तार कुछ अधिक ही है। एक सप्ताह में अब तक चांदी का भाव 34 हजार रुपये प्रति किलो बढ़ चुका है। इसी अवधि में सोना का भाव भी 7 हजार 5 सौ रुपये प्रति दस ग्राम उछल गया है। इस तेजी से व्यवसायी और खरीदार दोनों परेशान हैं। हालांकि इसके बावजूद लग्न के लिए आभूषणों की खरीदारी से बाजार की रौनक बनी हुई है। सोना 24 कैरेट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.