धनबाद, मार्च 12 -- झरिया। बस्ताकोला क्षेत्र के चांदमारी मांझी बस्ती मे सीआईएसएफ के द्वारा मंगलवार को कोयला चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआईएसएफ ने तीस टन कोयला जब्त किया। छापेमारी से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया। जब्त कोयला को सीआईएसएफ ने बस्ताकोला प्रबंधन को हवाले कर दिया। बताते है कि इस मार्ग मे रोजाना हाइवा से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जाता है। जहां कोयला चोर हाइवा पर चढ़कर कोयला उतारते है। इसके बाद कोयला तस्कर बाइक से गांधी रोड, सब्जी बगान, चांदमारी व जोड़ाफाटक के रास्ते गोविंदपुर व धनबाद इलाके मे खपाते है। कोयला चोर कई बार सीआईएसएफ वाहन व जवानों पर पथराव भी कर चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.