बिजनौर, फरवरी 15 -- चांदपुर। चांदपुर-फीना मार्ग पर फैजीपुर के जंगल के पास पालिका के गंदे पानी से भरे गहरे नाले में माहे का एक छोटा बच्चा गिर गया। नाला गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और भीड़ के शोर से घबराकर इधर-उधर भागता रहा। सूचना मिलते ही पीपुल फॉर एनिमल्स के जिला यूनिट प्रभारी वीरेंद्र कुमार राजपूत मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोग वीडियो बना रहे थे, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आ रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने आगे बढ़कर बिना कपड़ों की परवाह किए नाले में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।वीरेंद्र कुमार राजपूत ने युवकों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संस्था अवैध पशु कटान और पशु उत्पीड़न रोकने तथा पशुओं की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने पालिका और वन विभाग से भी पशु संरक्षण में सहयोग की अपेक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...