शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- खुटार। खुटार के गांव चांदपुर पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूर पर मेन रोड पर गांव के ही एक व्यक्ति ने डेयरी की दुकान कर रखी है। रविवार रात करीब ग्यारह बजे एक बाइक सवार युवक दुकान के सामने रुका और बाइक खड़ी करके दुकान के ताले तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। दुकान स्वामी ने युवक को सीसीटीवी कैमरे में चोरी करने की योजना बनाते देख लिया और मौके पर पहुंच गए। दुकान स्वामी ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ की। तभी युवक कोई सही जवाब नहीं दे सका व हड़बड़ा गया। युवक ने बताया कि बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। इसलिए दुकान के सामने खड़ी गाड़ी से पेट्रोल निकालने का प्रयास कर रहे थे। दुकान स्वामी ने युवक को बिना कार्रवाई छोड़ दिया। दुकान स्वामी ने अखबार में नाम नहीं प्रकाशित करने की बात कहकर सारी बात बताई। साथ ही पुलिस को तहरीर नहीं दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.