हाजीपुर, मार्च 9 -- बिदुपुर l सं.सू. बिदुपुर के खानपुर पकड़ी पंचायत स्थित चंदपुरा सैदाबाद निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की मौत शनिवार को सड़क हादसे में हो गई। जंदाहा थाना के सलहा चौक के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने ठोकर मार दी थी। हादसा शनिवार की देर शाम उस समय हुआ जब राजनीतिक सिंह अपनी बेटी के यहां से एक मांगलिक कार्य में सम्मिलित होकर लौट रहे थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो चीत्कार और करुण क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया। बताया जाता है कि अभी वे सलहा चौक के एक निजी हॉस्पिटल के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। डायल 112 की पुलिस जब सीएचसी हॉस्पिटल ले गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया l रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही कोहराम मच गया l गांव के लोग उनके दरवाजे पर जुटने लगे l चीत्कार और क्रंदन से सारा वातावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.