बुलंदशहर, फरवरी 7 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के चांदपुर जीटी रोड पर स्थित कम्पोजिट शराब दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर, ताला और अंदर का शीशा तोड़कर नकदी समेत शराब चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पीपली खेड़ा सोनीपत निवासी सुरेंद्र सिंह, जो चांदपुर जीटी रोड स्थित कम्पोजिट शराब दुकान के अनुज्ञापी हैं, ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी की रात करीब 3:22 बजे दो अज्ञात युवक दुकान में घुस आए। आरोप है कि चोरों ने शटर व ताला तोड़कर दुकान से लगभग 55 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए, जबकि करीब 4 हजार रुपये की शराब तोड़फोड़ में नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दुकानदार ने कोतवाली नगर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की ...