शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- खुटार क्षेत्र के गांव चांदपुर में गोशाला के पास एक बार फिर तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए की चहल-कदमी के चलते लोग खेतों और घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले गांव के पश्चिम दिशा में नीरज अवस्थी के खेत में तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना शिकार बनाया था, जिससे क्षेत्र में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला के आसपास तेंदुआ अली मोहम्मद, राजेन्द्र, भइया और मोनू सहित कई लोगों ने देखा है। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन दरोगा रोहित पांडे और वनकर्मी विकास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटनास्थल के बारे में जानकारी ली। हालांकि जांच के दौरान मौके पर तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिल सके। वन विभाग के अनुसार तेंदुए की मौजूदगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.