सुल्तानपुर, मार्च 19 -- बरौंसा। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सेमरी टोल के पास चांदपुर गांव स्थित रैदहवा तालाब में मंगलवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों और पशु चराने गए लोगों ने तालाब में शव देखा। इसकी सूचना सेमरी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और एक डायरी मिली,इसमें कुछ फोन नंबर दर्ज थे। पुलिस इन्हीं नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। क्राइम इंस्पेक्टर राम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। वहीं, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़ी कोई महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.