हरिद्वार, मार्च 10 -- पथरी, संवाददाता। चांदपुर में पिछले कई वर्षों से गांव की गलियों की सड़कें टूटी पड़ी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल विभाग द्वारा सड़क खोदकर पाइप लाइन डालने के कारण सड़कें खराब हो गई हैं। ग्रामीणों के बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार सड़क की मरम्मत और लीकेज को ठीक करने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़कें पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई हैं और ठेकेदार सड़कों को बनाने में लापरवाही बरत रहा है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग को शिकायत दी लेकिन स्थिति जस की तस है। साथ ही ओवरहेड टैंक का कार्य भी अधूरा पड़ा है। ग्रामीण नकली सैनी, राहुल, श्याम सुंदर, तरुण, रणवीर, मनीष, मोहित, सचिन कुमार, गौरव, मोनू, अब्दुल सलाम का कहना है की ग्राम प्रधान के कार्यकाल में बनाई गई सभी सड़को को तोड़ दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.