भागलपुर, जून 6 -- जगदीशपुर प्रखंड के चांदन नदी पर पुल को लेकर टहसूर गांव में एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण राकेश साह उर्फ नेपाली ने की। बैठक में ग्रामीणों ने टहसूर के बहररा गाछ के पास चांदन नदी में पुल बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि चांदन नदी पर पुल की मांग हमलोगों की वर्षो से है। पुल बन जाने से हमलोगों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क हो जाएगा। जिससे किसी भी प्रकार के कार्य में काफी आसानी होगी। लोगों ने बताया कि अभी प्रखंड मुख्यालय और जगदीशपुर बाजार जाने के लिए घूमकर करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन जब पुल बन जाएगा तो मात्र पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही पुल बन जाने से शाहकुंड, नाथनगर और बांका के अमरपुर प्रखंड सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...