उन्नाव, दिसम्बर 25 -- उन्नाव। शहर के पीडी नगर स्थित अटल उपवन में बुधवार देर शाम आयोजित विराट कवि सम्मेलन में हास्य, ओज और देशभक्ति की कविताओं पर खूब तालियां बजी। कवियों के सशक्त काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भीषण ठंड के बावजूद लोग देर रात तक कविता के रस में डूबे रहे और श्रोताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व मौजूद कवियों ने किया। अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है और ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को संस्कारों से भी जोड़ते हैं। इसके पश्चात कवयित्री सोनरूपा विशाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कवि अनुभव अज्ञानी ने अपनी हास्य रचना "थी दिखने में हथौड़ी मगर कील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.