नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। चांदनी महल इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल पर गुरुवार दोपहर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस तकनीकी टीम के साथ कारणों की जांच कर रही है। उधर, सदर बाजार में बुधवार रात लगी आग पर दमकलकर्मियों ने लगभग 1.45 बजे नियंत्रण पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...