आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- चांडिल। गुरुवार की शाम को हुई तेज आंधी व बारिश के कारण चांडिल में पिछले 20 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल है।जिस कारण आम जन की परेशानी बढ़ गई है। लगातार दो दिनों से बिजली गुल रहने से लोगों में विद्युत विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। घंटो बिजली गुल रहने से जहां बाजार पर इसका प्रतिकूल असर दिख रहा है। वही, बच्चो के पठन-पाठन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट गहरा गया है। 20 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे है। तेज आंधी व बारिश के कारण गुरुवार की शाम चार बजे से लेकर शुक्रवार की दोपहर एक बजे तक बिजली गुल है।विद्युत विभाग बिजली बहाल करने में जुटी हुई थी। विद्युत सहायक अभियंता काशीनाथ सिंह मुंडा ने बताया कि आंधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.