आदित्यपुर, फरवरी 19 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल में टाटा-रांची हाइवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित जयदा के पास कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक पर पीछे बैठे बबलू मुर्मू (22 वर्ष) की मौत हो गई। बबलू मुर्मू जरियाडीह का रहने वाला था, जबकि बाइक चला रहे बड़ालाखा के मंगल टुडू घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बबलू मुर्मू अपने साथी मंगल टुडू के साथ घोड़ानेगी से अपने घर जा रहे थे। जायदा पुल के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बबलू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से एमजीएम में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जरियाडीह में मातम पसर गया। मृतक जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज मे...