आदित्यपुर, दिसम्बर 13 -- चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय सरकार की उपेक्षा का शिकार चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय सरकार की उपेक्षा का शिकार -देखरेख के अभाव में पातकुम संग्रहालय जर्जर और झाड़ियों में हुआ कैद -पातकुम संग्रहालय में खुदाई में मिले दुर्लभ पत्थर, शिलालेख और रखे हैं मूर्तियां चांडिल, संवाददाता। चांडिल डैम स्थित पातकुम संग्रहालय (शीश-महल) सरकार की उपेक्षा का शिकार हो गया है। कुछ वर्ष पहले दूर-दराज से काफी संख्या में पर्यटक संग्रहालय पहुंचते थे। जहां वे पुरातात्विक धरोहरों और डैम की प्राकृतिक सौंदर्यता को निहारते थे। लेकिन देखरेख के अभाव में पातकुम संग्रहालय जर्जर और झाड़ियों में कैद हो गई है। पातकुम संग्रहालय में चांडिल डैम के निर्माण के दौरान खुदाई में मिले दुर्लभ पत्थर, शिलालेख एवं मूर्तियां को रखा गया है। लोगों के अनुसार ...