आदित्यपुर, नवम्बर 21 -- चांडिल डैम पहुंच रहे हैं साइबेरियन पक्षी चांडिल, संवाददाता। मौसम के करवट लेते ही सैकड़ों की तादाद में विदेशी मेहमान साइबेरियन पक्षी हजारों मील की सफर तय करके चांडिल डैम पहुंचे हैं। साइबेरियन पक्षी के पहुंचने से चांडिल डैम की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। प्रतिवर्ष नवंबर में साइबेरियन पक्षी हजारों मील की सफर तय करके चांडिल डैम पहुंचते हैं। साइबेरियन पक्षी की मौजूदगी पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बन गया है। यह पर्यटकों को भी लुभा रहा है। हर वर्ष की भांति ठंड के दस्तक देते ही सैकड़ों की तादाद में साइबेरियन क्रेन पक्षी नवंबर माह में चांडिल डैम पहुंचते हैं और फरवरी के बाद वापस वतन लौट जाते हैं। चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने बताया कि 2010 से साइबेरियन पक्षी प्रतिवर्ष दिसबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.