आदित्यपुर, जनवरी 9 -- गम्हरिया, संवाददाता। जनवितरण प्रणाली की बदतर व्यवस्था से महापर्व टुसू एवं मकर में प्रखंड के लाभुकों को खाद्यान्न से वंचित रहना पड़ेगा। प्रखंड के करीब दो लाख से अधिक लाभुकों को पिछले चार माह से खाद्यान्न के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत 28 अक्तूबर को प्रखंड परिसर स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम में अगलगी की की घटना के बाद से जिला आपूर्ति विभाग के स्तर से जनवितरण की व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया जा सका है। प्रखंड परिसर स्थित एक नया गोदाम एप्रोच रोड के अभाव में खाली पड़ा है। दूसरे गोदाम में जले अनाज की सफाई नहीं कराई गई है। इससे प्रखंड में अनाज का भंडारण संभव नहीं हो पा रहा है। दूसरी ओर, प्रखंड कार्यालय से सटे एक नये गोदाम के लिए एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होने से खाद्यान्न से लदे ट्रकों का गोदाम तक पहुंचना सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.