आदित्यपुर, अक्टूबर 7 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल प्रखंड की मातकमडीह पंचायत के सरदार टोला में डायरिया फैल गया है। डायरिया के चपेट में आने से सात लोग बीमार हो गए हैं। इनमें वैशाखी सिंह सरदार, सोमवारी सिंह सरदार, महेश्वर सिंह सरदार, रेखा सिंह सरदार, जलधर सिंह सरदार, शिवानी सिंह सरदार तथा रूपा सिंह सरदार शामिल हैं। इनलोगों का गांव में ही इलाज किया जा रहा है। गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलने पर चांडिल अनुमंडलीय उपाधीक्षक डॉ. एचएस शेखर के नेतृत्व में मेडिकल टीम मंगलवार को सरदार टोला पहुंची तथा पीड़ित लोगों का इलाज किया। टीम ने पानी का सैंपल एकत्र किया, जिसे एमजीएम भेजा जाएगा। टीम ने ग्रामीणों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.