आदित्यपुर, जनवरी 3 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल की आन्या वर्मा का अंडर-15 झारखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। आन्या टीम की बतौर उप कप्तान के साथ विकेट कीपर भी है। इसके पहले भी वह अंडर-15 झारखंड महिला क्रिकेट टीम में शामिल थी। आन्या वर्मा 2 जनवरी से 10 जनवरी तक विशाखापत्तनम में हो रहे इंटर स्टेट अंडर-15 स्टेट महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड से खेलेगी। आन्या वर्मा के पिता कुंदन वर्मा ट्रांसपोर्टर हैं तथा मां राखी वर्मा गृहिणी हैं। चांडिल के रुचाप स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी आन्या पिछले कुछ वर्षों से माता-पिता के साथ जमशेदपुर के मानगो स्थित वसुंधरा स्टेट में रहती है तथा अपनी पढ़ाई और क्रिकेट की कोचिंग लेती है। आन्या पिता कुंदन वर्मा को अपना रोल मॉडल मानती है। उसने वर्ष 2022 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.