आदित्यपुर, जनवरी 28 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरे अनुमंडल में बड़े शान से तिरंगा लहराया। अनुमंडल कार्यालय और कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम में एसडीओ विकास राय ने झंडोत्तोलन किया और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विजेता प्रतिभागियों को एसडीओ ने पुरस्कृत किया। इस दौरान एसडीपीओ अरविंद बिन्हा, बीडीओ तालेश्वर रविदास, सीओ प्रदीप महतो आदि पदाधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा चांडिल लैम्पस में गुरुचरण किस्कू, चांडिल डैम नौका विहार स्थल में अध्यक्ष नारायण गोप, चांडिल डैम ऊपर पुल पर कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह, चांडिल थाना में थाना प्रभारी डिल्सन विरुआ, चांडिल प्रखं...