आदित्यपुर, जनवरी 6 -- चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के बड़ेदा पंचायत स्थित खड़िया बस्ती में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस प्रशासन ने सोमवार को 30 सबर परिवारों के बीच करीब सौ कंबल का वितरण किया। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आदिम जनजाति सबरों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्हें नशे से दूर रहने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.