आदित्यपुर, नवम्बर 7 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के हेसाकोचा पंचायत के सुदूरवर्ती मुटुदा गांव में धारदार हथियार से गला काट कर बुजुर्ग शायना मुंडा (56) की हत्या कर दी गई। घटना बीते मंगलवार देर रात की है। मृतक के भाई हागड़ो मुंडा ने चौका थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात शायना मुंडा पत्नी के साथ रात्रि में सोया हुआ था। बुधवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्यों ने खून से लथपथ शायना मुंडा को देखा। घटना के बाद से शायना मुंडा की पत्नी गायब है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले में गहरे जख्म के निशान हैं। मृतक की पत्नी फिलहाल गायब है। गुरुवार की देर रात तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.