आदित्यपुर, सितम्बर 29 -- चांडिल, संवाददाता। जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर तीन दिनों से लगा महाजाम 47 घंटे बाद रविवार शाम पांच बजे हट गया। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। गत तीन दिनों से लंबे जाम से यात्री हलकान व परेशान रहे। तीसरे दिन रविवार को जाम ने और विकराल रूप ले लिया। नारगाडीह से हामसादा तक करीब सात किलोमीटर तक जाम लग गया। इसमें यात्री, वीआईपी के अलावा एम्बुलेंस भी फंसे रहे। चांडिल गोलचक्कर के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे से लेकर रविवार शाम करीब 5 बजे तक लगातार जाम से यात्रियों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। महाजाम से यात्री त्राहिमाम करते रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी बिहार एवं कोलकाता से आने वाली लंबी रूट के बस यात्रियों को हुई। दूध, अखबार, मछली और सब्जी ले जा रही गाड़ियां भी घंटों जाम में फंसी रहीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.