आदित्यपुर, फरवरी 24 -- चांडिल । अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग एवं तिरूलडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को छापेमारी की गई। छापेमारी में खनन निरीक्षक समीर ओझा एवं तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने तिरुलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह, सिरकाडीह, सापदा एवं सापारूम के बालू घाटों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने भंडारित 38 हजार सीएफटी बालू जब्त कर लिया। वहीं तिरुलडीह एवं सिरकाडीह घाटों पर वाहनों के टायर के निशान मिलने के बाद संभावित बालू के अवैध परिवहन की आशंका को देखते हुए संभावित अवैध मार्गों पर तीन जगहों पर ट्रेंच खोद दिया। टीम की इस कारवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खनन निरीक्षक समीर ओझा ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण या...