आदित्यपुर, दिसम्बर 21 -- चांडिल, संवाददाता। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित चिलगू के पास अवैध एक सौ सीएफटी पत्थर लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। खनन टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। खनन विभाग के इंस्पेक्टर समीर ओझा के नेतृत्व में शनिवार को खनन विभाग ने चांडिल थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध पत्थर क्रशर संचालकों में अफरातफरी मच गई और कई संचालक अपने-अपने क्रशर बंद कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्थर लदे ट्रैक्टर को चांडिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...