आदित्यपुर, जनवरी 6 -- चांडिल, संवाददाता। शीतलहरी और सर्द हवाओं के कारण चांडिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। बढ़ते ठंड को देखते हुए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। चांडिल चौक बाजार, बस स्टैंड, डैम रोड, अस्पताल, चौका मोड़ में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण लोग झाड़ी, कूड़ा और प्लास्टिक जलाकर आग का सहारा लेने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते प्रशासन से चौक-चौराहों पर अलाव व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में चांडिल सीओ प्रदीप महतो ने बताया कि कर्मचारियों को अलाव की व्यवस्था करने को कहा गया है। चांडिल बाजार समेत अन्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.