आदित्यपुर, फरवरी 17 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र स्थित कांडरबेड़ा-डोबो सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार खाली ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 35 फीट गहरे नाले (जुड़िया) में जा गिरा। इस दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक गायब है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन की। काफी मशक्कत के बाद भी ट्रक को जुड़िया से बाहर नहीं निकाला जा सका। ग्रामीणों का कहना है कांडरबेड़ा- डोबो सड़क मार्ग डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। वहीं, सड़क मार्ग पर किसी प्रकार का कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा है। थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ट्रक उड़ीसा से आ रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.