आदित्यपुर, मार्च 11 -- चांडिल (जमशेदपुर), संवाददाता। सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाइवे स्थित शहरबेड़ा मोड़ पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार संतोष कुमार सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर चार का रहने वाला था। बताया जाता है कि संतोष कुमार सिंह बाइक से रांची से टाटा जा रहे थे। तभी शहरबेड़ा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। शाम को मृतक के परिजन शव को अपने साथ बोकारो ले गये। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों में रांची-टाटा हाइवे पर तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में इस वर्ष 2025 में कुल 69 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.