मधुबनी, सितम्बर 7 -- बिस्फी, निप्र। चहुटा का वार्ड संख्या चार रविवार को चार घंटे तक पुलिस छावनी बना रहा। हत्या के आरोपी मो. मन्नान के परिजनों की ओर से कथित तीन और मर्डर करने की धमकी के बाद ग्रामीण काफी उग्र हो गये। ग्रामीणों ने मृतक मो. रहमत के शव को सड़क पर रख कर सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान करीब दो घंटे तक चहुटा- अहियारी- कमतौल- सादुल्लहपुर पथ जाम रहा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात छुरा घोंप कर मार दिये गये मो रहमत के जनाजे की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक के शव को नहाने के दौरान हत्यारे मो. मन्नान के भाई और परिजनों द्वारा तीन और हत्या करने की धमकी दी गयी। इससे भीड़ आक्रोशित हो गयी। आक्रोशित लोग बांस-बल्लियों से सड़क जाम कर दिया। धमकी देने वालों को गिरफ्तार करने की मांग शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.